Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभिनेता की कई फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हुई थी। अब कार्तिक आर्यन चोट से काफी हद तक उबर चुके हैं और जल्द ही अपनी फिल्म ‘Captain India’ की शूटिंग दोबारा शुरू करने वाले हैं।
1 सितंबर से शुरू होगी शूटिंग
शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही ‘Captain India’ की शूटिंग कार्तिक आर्यन 1 सितंबर से शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल लंदन में रखा गया है। मेकर्स अक्टूबर के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं।
कार्तिक इससे पहले कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के चलते उन्हें कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना पड़ा था। अब रिकवरी के बाद वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं।
वास्तविक घटनाओं पर आधारित है फिल्म
‘Captain India’ को वास्तविक घटनाओं से प्रेरित फिल्म बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2021 में फिल्मकार हंसल मेहता के निर्देशन में की गई थी। हालांकि, बाद में हंसल मेहता इस फिल्म से अलग हो गए। इसके बाद ‘चक दे इंडिया’ जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुके शिमित अमीन को फिल्म की कमान सौंपी गई।
शिमित अमीन करीब 17 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी खास उत्सुकता बनी हुई है।
31 August 2026 Rashifal : कुंभ राशि के जातक आज भावनाओं में बहकर न लें निर्णय, जानिए अपना हाल
अगस्त 2027 में रिलीज की तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ‘Captain India’ को अगले साल स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त 2027 को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
पार्वती थिरुवोथु भी आएंगी नजर
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु भी ‘Captain India’ में अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। कार्तिक आर्यन के अलावा अभिनेत्री के जुड़ने की खबर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आने वाले समय में अनुराग बसु की अनाम फिल्म और ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे।