Katrina Kaif Son: बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इस दिवाली अपने फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। करीब एक साल तक बेटे विहान का चेहरा दुनिया से छिपाकर रखने के बाद कपल ने पहली बार उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिवाली के खास मौके पर सामने आई इस फैमिली फोटो में नन्हे विहान की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया है। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
दिवाली पर कैटरीना-विक्की ने किया बेटे का फेस रिवील
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को कपल ने बेटे के जन्म की घोषणा की थी। वहीं, 7 जनवरी को उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया था कि उसका नाम विहान रखा गया है।
अब बेटे के एक साल का होने के बाद दिवाली 2026 के मौके पर कपल ने पहली बार उसकी झलक फैंस को दिखाई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे।
सफेद कुर्ते और पीली जैकेट में दिखे नन्हे विहान
कैटरीना और विक्की की दिवाली फैमिली फोटो में तीनों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। कैटरीना कैफ पीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं, जबकि विक्की कौशल ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था।
वहीं, नन्हे विहान भी सफेद कुर्ता-पायजामा और पीले रंग की जैकेट में बेहद प्यारे लग रहे थे। तस्वीर में विहान की मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विहान की तुलना कैटरीना और विक्की से करते हुए कहा कि वह अपनी मम्मी की तरह दिखते हैं, तो कुछ लोगों को उनमें पापा विक्की की झलक नजर आई।
Vivo V80 FE की लॉन्चिंग की तैयारी तेज, 7000mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा से होगा लैस, जानें फीचर्स
बॉलीवुड सितारों ने भी लुटाया प्यार
विक्की-कैटरीना की इस खास तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर प्यार बरसाया। अनन्या पांडे, शीतल ठाकुर, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा और चित्रांगदा सिंह समेत कई सितारों ने पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
वहीं, फैंस भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि आखिर उन्हें विहान की पहली झलक कब देखने को मिलेगी। ऐसे में दिवाली के मौके पर मिली इस खुशखबरी ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी।
प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी शेमिंग पर ट्रोल्स को दिया था जवाब
बता दें कि कुछ समय पहले कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल होने के बाद उनकी तस्वीरों पर कुछ यूजर्स ने बॉडी शेमिंग करते हुए टिप्पणियां की थीं।
इसके बाद कैटरीना ने अपने ब्यूटी ब्रांड के एक इवेंट में ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को इस बात के प्रति सतर्क रहना चाहिए कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग उनकी आत्मसम्मान और खुद की अहमियत को प्रभावित न करे। उनका मानना है कि हर किसी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में इंसान को अपनी पहचान और अहमियत नहीं खोनी चाहिए।