Lava Virat Curve 5G— भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा के लेटेस्ट 5G डिवाइस Lava Virat Curve 5G की पहली सेल आज शाम ठीक 7 बजे से शुरू हो रही है। रियर पैनल पर नोटिफिकेशन मिनी डिस्प्ले, 3D कर्व्ड अमोलेड स्क्रीन और 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस इस फोन को कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है। बैंक डिस्काउंट के साथ ग्राहक इस फोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Lava Virat Curve 5G की सेल आज शाम 7 बजे से शुरू: रियर मिनी डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें ऑफर प्राइस

कीमत, लॉन्च ऑफर्स और वारंटी डिटेल्स
कंपनी ने Lava Virat Curve 5G को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इसकी आधिकारिक लॉन्च प्राइस 23,999 रुपये तय की गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिल रहे डिस्काउंट के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
फोन तीन कलर वेरिएंट्स—Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, लावा इस मॉडल पर 1 साल की फ्री रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जबकि बॉक्स में मिलने वाली एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी मिलेगी।
डिस्प्ले और रियर मिनी स्क्रीन की खासियत
Lava Virat Curve 5G में 6.67-इंच का फुल-HD+ (1080×2400 पिक्सल) 3D कर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
इस स्मार्टफोन का मुख्य आकर्षण इसका रियर मिनी डिस्प्ले है। बैक पैनल पर बने इस सेकेंडरी डिस्प्ले में यूजर्स फोन को बिना अनलॉक किए टाइम, बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम लेवल, आने वाले नोटिफिकेशंस और इमोजी जैसी जानकारी सीधे देख सकेंगे।
प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी बैकअप
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। वर्चुअल रैम फीचर के जरिए इसकी रैम को 6GB तक अतिरिक्त बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए बैक में EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है।