Major update in the Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ की कार पर किसने चलाई गोली? फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग का एंगल भी जांच के घेरे में

Major update in the Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी फायरिंग की घटना के बाद से फरार थे और मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच भी राजस्थान और गुजरात समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से दो हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा महाराष्ट्र या बिहार का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की थी। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।

फायरिंग के बाद फरार हुए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागे थे। इसके बाद उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।

Advertisement

जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रखी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें जानकारी थी कि एक्टर हर रविवार जुहू स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आते हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कितने समय तक रेकी की थी।

Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा’ फूल रथ की परिक्रमा के दौरान जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प’ जानिए पूरा मामला

टाइगर श्रॉफ को नहीं लगी गोली, हाथ में आई चोट

फायरिंग की घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक्टर के ड्राइवर को भी चोट लगी है।

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे तीन लोगों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब कोटा रेलवे स्टेशन से तीन लोगों की गिरफ्तारी को जांच में अहम सफलता माना जा रहा है।

लॉरेंस गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

इस मामले में लॉरेंस गैंग की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी साजिश और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच एजेंसियां सबूत जुटा रही हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर सकती है, ताकि फायरिंग के पीछे की वजह, साजिश में शामिल अन्य लोगों और कथित गैंग कनेक्शन के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Spread the love
Advertisement