Meta AI Glasses Launch: टेक बाजार में बड़ा धमाका, मेटा ने लॉन्च किए काइली जेनर एडिशन वाले स्मार्ट ग्लास, जानें कीमत और फीचर्स

Meta AI Glasses Launch Meta AI Glasses Launch
Meta AI Glasses Launch

Meta AI Glasses Launch— टेक दिग्गज Meta Platforms ने चश्मा बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर अपने नए एआई-पावर्ड स्मार्ट ग्लास बाजार में उतार दिए हैं। इन्हें आधिकारिक तौर पर Meta Glasses नाम दिया गया है। कंपनी के इस नए वियरेबल लाइनअप की शुरुआती कीमत $299 (लगभग 28,000 रुपये) तय की गई है। यह नया लाइनअप कंपनी के पुराने रे-बैन मेटा और ओकले मेटा वियरेबल्स का ही एक अपग्रेड और नया रूप है, जिसे बिल्कुल नए डिज़ाइनों के साथ पेश किया गया है। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है, लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

Meta AI Glasses Launch: टेक बाजार में बड़ा धमाका, मेटा ने लॉन्च किए काइली जेनर एडिशन वाले स्मार्ट ग्लास, जानें कीमत और फीचर्स

Meta AI Glasses Launch
Meta AI Glasses Launch

तीन नए फ्रेम स्टाइल और काइली जेनर का खास ‘स्टारफायर’ एडिशन

मेटा ने इस बार ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव करते हुए सीधे ‘मेटा ग्लासेस’ नाम से इन्हें प्रमोट किया है। कंपनी ने कुल तीन नए फ्रेम स्टाइल पेश किए हैं। इनमें पहला क्लासिक रेक्टेंगुलर शेप वाला Meta Adventurer है और दूसरा बोल्ड लुक चाहने वालों के लिए Meta Fury फ्रेम है। इन दोनों की कीमत $299 से शुरू होती है।

इस लॉन्चिंग का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी सेलिब्रिटी काइली जेनर के साथ मिलकर तैयार किया गया स्पेशल एडिशन है, जिसे Meta Glasses by Kylie (स्टारफायर एडिशन) नाम दिया गया है। स्लिम ओवल शेप वाले इस प्रीमियम ग्लास की कीमत $399 (लगभग 37,500 रुपये) है। इसमें काइली की आवाज को मेटा एआई के लिए चुनने का विकल्प भी दिया गया है, साथ ही फ्रेम पर छोटे जेम और मेकअप साफ करने में आसान एडजस्टेबल नोज ब्रिज जैसी खूबियां जोड़ी गई हैं।

Advertisement

Muse Spark AI मॉडल से लैस: लाइव ट्रांसलेशन और 3K वीडियो रिकॉर्डिंग

ये चश्मे मेटा के सबसे नए और एडवांस्ड एआई मॉडल Muse Spark पर काम करते हैं। मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स द्वारा तैयार किया गया यह मॉडल यूजर्स को बिना फोन छुए सीधे बोलकर कमांड देने की सुविधा देता है। इसके मुख्य तकनीकी फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • कैमरा और वीडियो: इसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 3K रेजोल्यूशन पर 30fps की वीडियो और हाई-क्वालिटी तस्वीरें ले सकता है।
  • लाइव ट्रांसलेशन: यह एआई मॉडल हिंदी, अंग्रेजी, स्पैनिश, कोरियन और जापानी सहित कुल 20 भाषाओं में रियल-टाइम (लाइव) अनुवाद करने में सक्षम है।
  • बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज करने पर यह लगातार 8 घंटे तक चलता है। इसके साथ मिलने वाले फोल्डेबल चार्जिंग केस से 40 घंटे का अतिरिक्त बैकअप मिलता है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 32GB का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें 1,000 से ज्यादा तस्वीरें या 100 छोटे वीडियो सेव किए जा सकती हैं।

ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता और भारत पर आधिकारिक बयान

“हमने एआई ग्लासेस को स्टाइलिश और हर दिन इस्तेमाल के लिए बेहद उपयोगी बनाया है। Muse Spark मॉडल की मदद से यूजर्स अपने आस-पास की चीजों को देखकर एआई से सीधे सवाल पूछ सकते हैं, रास्ते खोज सकते हैं और लाइव ट्रांसलेशन का फायदा उठा सकते हैं।”
— मेटा वियरेबल डिवाइसेस विंग

भारतीय ग्राहकों के लिए क्या है अपडेट?

टेक लवर्स के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि मेटा ने आज से इन ग्लासेस को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित चुनिंदा वैश्विक देशों में अपनी वेबसाइट, अमेज़न, बेस्ट बाय और सनग्लास हट जैसे रिटेल स्टोर्स पर लाइव कर दिया है। हालांकि, मेटा ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत या उपलब्धता की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारतीय टेक मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में ही ये भारत के चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो पाएंगे।

Spread the love
Advertisement