Nepal Disaster News: नेपाल सरकार ने शुरू की 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया, जानें पूरा मामला

नेपाल: Nepal Disaster News: नेपाल में अगस्त 2026 में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता हुए 213 भारतीय नागरिकों को लेकर नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इन सभी लापता भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने लापता भारतीय नागरिकों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। प्रभावित परिवारों को 2 दिसंबर 2026 तक सूची पर आपत्ति दर्ज कराने और जरूरी संशोधन के लिए समय दिया गया है।

213 लापता भारतीयों की सूची हुई प्रकाशित

नेपाल में अगस्त महीने में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए थे। इनमें 213 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में नेपाल सरकार ने अब उन्हें मृत घोषित करने की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की है।

भारतीय दूतावास ने बुधवार को जारी प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार, NDRRMA ने सभी 213 लापता भारतीयों के नाम अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किए हैं, ताकि उनके परिजन सूची में दर्ज जानकारियों की जांच कर सकें।

Advertisement

Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में ED की दिल्ली में रेड, कैटरर राहुल मक्कर और ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे, जानें क्या है कनेक्शन

2 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

नेपाल सरकार ने लापता भारतीय नागरिकों के परिवारों और संबंधित लोगों से 2 दिसंबर 2026 तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इस अवधि के दौरान परिजन सूची में नाम या अन्य विवरणों में किसी तरह की गलती होने पर संशोधन का अनुरोध कर सकते हैं। इसके अलावा वे कोई अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज भी उपलब्ध करा सकते हैं।

आपत्तियों और सुझावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल सरकार सूची को अंतिम रूप देगी। इसके बाद इन 213 भारतीय नागरिकों को आधिकारिक रूप से मृत घोषित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भारतीय दूतावास जारी करवाएगा मृत्यु प्रमाण पत्र

सूची को अंतिम रूप दिए जाने और आधिकारिक मृत्यु घोषणा जारी होने के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास नेपाल के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इस दौरान दूतावास लापता भारतीयों के परिजनों से अतिरिक्त जानकारी और जरूरी दस्तावेज भी मांग सकता है, ताकि संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

बाढ़ में 1500 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

नेपाल में अगस्त 2026 में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में 1500 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। इस त्रासदी में भारतीय नागरिक भी प्रभावित हुए थे।

213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होने से उनके परिवारों के लिए यह बेहद भावनात्मक और कठिन समय है। अब सभी की निगाहें नेपाल सरकार की ओर से जारी होने वाली अंतिम सूची और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Spread the love
Advertisement