बीजेपी विधायक Purandar Mishra से ठगी करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Raipur में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी विधायक Purandar Mishra से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी Sahadev Malik को Astaranga Police Station Area से पकड़ा गया और उसे रायपुर लाया गया है। यह कार्रवाई Khamhardih Police Station और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Tata Tiago EV Facelift : इसी हफ्ते 28 मई को लॉन्च होगी टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार, टीजर में खुले बड़े फीचर्स

Advertisement

मामले में सामने आया है कि आरोपी ने खुद को संकट में फंसा हुआ बताकर डीजल और वाहन की समस्या का बहाना बनाया और विधायक से करीब 10,000 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर बड़े नेताओं की तस्वीरें भी लगाई थीं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने उड़िया भाषा में बातचीत कर विधायक का भरोसा जीता और इसी दौरान यह ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने के बाद विधायक ने तत्काल Purandar Mishra ने Raipur के खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

बंगाल में घुसपैठ पर सख्त बयान, CM Shubhendu’ अधिकारी बोले– ‘बांग्लादेशी जल्द छोड़ें राज्य, नहीं तो होगा एक्शन’

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस आज पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगा है या नहीं।

फिलहाल साइबर सेल इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Spread the love
Advertisement