रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्रीराम से श्रीमती रायमुनि भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।

Spread the love
Advertisement