Raja Raghuvanshi Murder Case में नया अपडेट, सोनम रघुवंशी को जमानत

इंदौर/शिलॉन्ग। चर्चित राजा Raja Raghuvanshi Murder Case  में बड़ा अपडेट सामने आया है। कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। मामले की पुष्टि मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

यह सनसनीखेज वारदात मई 2025 में सामने आई थी, जब राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे। दोनों के अचानक लापता होने के बाद 2 जून को खाई से राजा का शव बरामद हुआ था, जिससे हत्या का खुलासा हुआ।

Bhupesh Baghel AI Video FIR : बघेल समर्थकों का आक्रोश , थानों में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज करने की मांग

Advertisement

जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने हत्या को लूट की घटना दिखाने की भी कोशिश की थी। घटना के बाद सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका प्रेमी राज शिलॉन्ग जेल में बंद है।

करीब 11 महीने जेल में रहने के बाद अब सोनम को अदालत से राहत मिली है। इस फैसले के बाद मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।

Crop Prices Hike : किसानों को बड़ा झटका’ धान के बीजों के दाम में 150 रुपये की वृद्धि, नई रेट लिस्ट जारी’ समितियों के चक्कर काटने को मजबूर अन्नदाता

Spread the love
Advertisement