Smriti Irani CG Visit : एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ होंगी रवाना, जानें दौरे का पूरा कार्यक्रम

Smriti Irani CG Visit : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। उनके इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी का मुख्य उद्देश्य 15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होने वाले हैं।

एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए होंगी रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्मृति ईरानी आज रायपुर पहुंचेंगी। यहां से वह बिना किसी लंबी बैठक या कार्यक्रम के सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। रायगढ़ में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

Advertisement

CG Sports News : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत’ ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ को मिली मंजूरी, ₹100 करोड़ का बजट स्वीकृत

इस बैठक में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली जाएगी।

15 नवंबर को रायगढ़ आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई जा रही है। इसी सिलसिले में स्मृति ईरानी रायगढ़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगी।

Spread the love
Advertisement