प्रधानमंत्री देशवासियों के असाधारण कार्यों और नवाचारों को दे रहे राष्ट्रीय पहचान’ CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति को सम्मान देने और आम नागरिकों से आत्मीय जुड़ाव स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री समाज, पर्यावरण, संस्कृति, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दे रहे हैं। इससे देशवासियों को समाज और राष्ट्र के लिए कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह देश की सकारात्मक उपलब्धियों और जनभागीदारी को सामने लाने का प्रभावी मंच है।

‘मन की बात’ लोकशक्ति की आराधना का माध्यम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है। इसके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे लोगों की प्रेरणादायक कहानियां सामने आती हैं।

Advertisement

Operation Sindoor: पाकिस्तान को भारतीय वायुसेना का कड़ा संदेश, ऑपरेशन सिंदूर पर एपी सिंह का बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो बिना किसी प्रचार या प्रसिद्धि की इच्छा के जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बदलाव के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाते हैं और उनके योगदान को पहचान दिलाते हैं।

नवाचार और जनसेवा को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री के अनुसार, कार्यक्रम में सामने आने वाले प्रेरक उदाहरण लोगों को अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। स्थानीय स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सेवा और नए प्रयोगों से जुड़ी उपलब्धियों को व्यापक मंच मिलने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। इससे नागरिकों में सामूहिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है।

Spread the love
Advertisement