Trump Iran Talks Military Warning: मिशिगन रैली में ट्रंप का ईरान को संदेश, बोले- उन्हें हराना होगा

Trump Iran Talks Military Warning: वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और समझौते की संभावना बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल रहे तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच “अच्छी बातचीत” चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा। उन्होंने कहा कि यदि समझौता हो जाता है तो यह सभी के लिए बेहतर होगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका वही कदम उठाएगा जो पहले उठा चुका है।

मिशिगन रैली में ट्रंप का कड़ा संदेश

बाद में मिशिगन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान के प्रति और सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि केवल रियायतें देकर ईरान को नहीं मनाया जा सकता। ट्रंप ने कहा, “आप उन्हें रिश्वत नहीं दे सकते। आपको उन्हें हराना होगा और हम उन्हें बुरी तरह हराएंगे। हालांकि फिलहाल बातचीत दोस्ताना माहौल में चल रही है।”

Advertisement

CG News : कांकेर में मलेरिया का कहर’ 2 दिन में 2 छात्रों की मौत, सरकारी हॉस्टलों के 11 छात्र संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार

ट्रंप के बयान ऐसे समय आए हैं जब मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी कम नहीं हुआ है। सोमवार को सऊदी अरब, जॉर्डन और इराक में ड्रोन हमलों की खबरें सामने आईं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने ईरान के खिलाफ करीब दो सप्ताह तक चले हवाई हमलों को अचानक रोकने का फैसला लिया था।

ईरान ने बातचीत की खबरों पर क्या कहा?

ईरान ने स्पष्ट किया कि उसने कूटनीति का रास्ता बंद नहीं किया है, लेकिन अमेरिका से बातचीत की पहल करने के दावों को खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जारी है, लेकिन यह दावा गलत है कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना “हमारे स्वभाव में नहीं है।”

Spread the love
Advertisement