रायपुर, 19 अप्रैल। Vedanta Power Plant में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस दर्दनाक घटना में रविवार को एक और श्रमिक की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर का इलाज रायपुर के कालड़ा अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
19 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातक पैसों के मामले में ना करें जल्दबाजी, जानिए अपना राशिफल …
लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शुरुआती तौर पर मृतकों की संख्या कम थी, लेकिन समय के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर भी दबाव बढ़ गया है।
घायलों का जारी है इलाज
अस्पतालों में भर्ती अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कई की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों और औद्योगिक व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।