Yamuna Expressway Bus Accident : मथुरा में भीषण सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर भिड़ंत में 4 की मौत

Yamuna Expressway Bus Accident Yamuna Expressway Bus Accident
Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार की वजह से चर्चा में है। सोमवार देर रात राया थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस गिट्टी से भरे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए।

Yamuna Expressway Bus Accident
Yamuna Expressway Bus Accident

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। बिहार नंबर की प्राइवेट बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर का गिट्टी से लदा ट्रेलर एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर चल रहा था, तभी तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी।

राजा रघुवंशी मर्डर केस : सोनम रघुवंशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

Advertisement

चार लोगों की मौके पर मौत, कई की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG News : अब दफ्तरों के चक्कर खत्म’ छत्तीसगढ़ में घर बैठे मिल रहे ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं हुईं डिजिटल

नींद का झोंका हो सकता है हादसे की वजह

सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक को नींद का झोंका आना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

Spread the love
Advertisement