IPL 2027: Rishabh Pant की अपने पुराने फ्रेंचाइजी Delhi Capitals में वापसी की खबरें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली और Lucknow Super Giants के बीच एक बड़े ट्रेड पर सहमति बन गई है, जिसके तहत पंत दिल्ली लौट सकते हैं, जबकि स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav एलएसजी का हिस्सा बन सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए पंत ट्रेड के जरिए करीब 15 करोड़ रुपये के अनुबंध पर दिल्ली से जुड़ सकते हैं। हालांकि इस सौदे को अंतिम रूप देने के बाद अभी Board of Control for Cricket in India की मंजूरी मिलना बाकी है।
कप्तानी छोड़ने के बाद बढ़ी अटकलें
आईपीएल 2026 में एलएसजी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इसके बाद पंत ने फाइनल से पहले फ्रेंचाइजी प्रबंधन को कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि फ्रेंचाइजी भी नेतृत्व में बदलाव कर नई शुरुआत की तैयारी कर रही थी।
दिल्ली से रहा है खास रिश्ता
CG Weather Update : मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुवाई पर असर
पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी और कई वर्षों तक टीम की कप्तानी भी संभाली। 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरकार वे एलएसजी के साथ जुड़ गए थे। अब दो सीजन बाद उनकी घर वापसी की संभावना बनती दिख रही है।
दिल्ली की रणनीति में बड़ा बदलाव
इस संभावित ट्रेड के साथ दिल्ली कैपिटल्स आगामी सीजन के लिए अपनी टीम को नए सिरे से तैयार करती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Yuvraj Singh टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ सकते हैं, जिससे फ्रेंचाइजी की योजनाओं को और मजबूती मिल सकती है।
फिलहाल दोनों फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई की ओर से इस ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।