Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ। अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। इस हादसे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें देशभर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच कराने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

नोएडा निवासी एवं पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने आयोग में शिकायत दायर करते हुए कहा कि लखनऊ का यह दर्दनाक अग्निकांड कोई पहली घटना नहीं है। आयोग ने शिकायत को स्वीकार करते हुए डायरी संख्या 14383/IN/2026 के तहत दर्ज कर लिया है।
23 June 2026 Horoscope : आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए काफी अनुकूल, जानिए अपना राशिफल …
डॉ. गुप्ता ने अपनी शिकायत में पिछले वर्षों की कई बड़ी घटनाओं का भी उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2024 को दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में जलभराव की घटना में तीन छात्रों की मौत हुई थी। वहीं, 26 मई 2019 को अहमदाबाद के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 22 छात्रों की जान चली गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि देशभर में बड़ी संख्या में छात्र ऐसे कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं, जहां अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन और अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं का अभाव है। कई संस्थान छोटे और बंद कमरों में संचालित हो रहे हैं, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में छात्रों की जान खतरे में पड़ सकती है।
GAD का आदेश जारी, तहसीलदारों को मिला डिप्टी कलेक्टर का पद
डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने इससे पहले भी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NHRC में शिकायत की थी, लेकिन उस पर अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। उन्होंने आयोग से इस बार प्रभावी हस्तक्षेप कर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
शिकायत में लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों, जिनमें मयंक गुप्ता सहित 15 युवाओं का उल्लेख है, के लिए न्याय और देशभर के छात्रों के जीवन एवं सुरक्षा के अधिकार की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।