Ratna Shastra : नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि, धन और खुशहाली बनी रहे। इसके लिए लोग पूजा-पाठ, व्रत और कई ज्योतिषीय उपाय अपनाते हैं। रत्न शास्त्र (Ratna Shastra) में भी कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सही रत्न धारण करने से ग्रहों की शुभता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति को धन लाभ, करियर में सफलता और वैभव की प्राप्ति हो सकती है।
1. हीरा या ओपल पहनने से मिलता है शुक्र का आशीर्वाद
यदि आप जीवन में धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं की कामना रखते हैं, तो हीरा (Diamond) या ओपल (Opal) धारण करना शुभ माना जाता है। ये दोनों रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित हैं। मान्यता है कि शुक्र देव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इन्हें दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है।
Lucknow Fire Tragedy : मानवाधिकार आयोग में शिकायत, कोचिंग संस्थानों पर सख्त निगरानी की मांग
2. माणिक्य और मूंगा दिला सकते हैं सफलता
माणिक्य (Ruby) और मूंगा (Coral) भी ऐसे रत्न माने जाते हैं जो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दिलाने में सहायक होते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, इन्हें धारण करने से व्यापार में तरक्की, नौकरी में पदोन्नति और सम्मान प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है। इन रत्नों को भी दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना शुभ माना गया है।
रत्न धारण करने के नियम
सुबह स्नान के बाद पूजा-अर्चना करें।
रत्न जड़ित अंगूठी को कच्चे दूध, गंगाजल, शहद और तुलसी के मिश्रण में कुछ समय रखें।
इसके बाद अंगूठी को साफ जल से धो लें।
संबंधित ग्रह के बीज मंत्र का जप करते हुए रत्न धारण करें।
रत्न को हमेशा उसके ग्रह से जुड़े शुभ दिन और मुहूर्त में ही पहनें।
विशेष सावधानी
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बिना सलाह के कोई भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए। गलत रत्न पहनने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।