CG Breaking News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बेकरी दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने बेकरी प्रोडक्ट्स में थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाया है। इसके बाद संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए दुकान संचालक बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा यदुनंदन नगर का है। यहां स्थित एक बेकरी दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि बेकरी प्रोडक्ट्स को थूक लगाकर तैयार किया जा रहा था।
CG Electricity Rate Hike : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल
मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जांच
हंगामे के बाद दुकान संचालक बाप-बेटे को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
हिंदू संगठनों का आरोप है कि दुकान संचालक पहचान को लेकर भी भ्रम फैला रहे थे। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।