Bihar Bandh Siwan AK-47 Firing Suspension: AK-47 फायरिंग मामले में सख्त कार्रवाई, सिपाही अभिषेक कुमार पटेल निलंबित

Bihar Bandh Siwan AK-47 Firing Suspension: सिवान. बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान में बिहार बंद के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान के जेपी चौक और आसपास के इलाकों में भारी हंगामा हुआ था। इसी दौरान AK-47 से हवाई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की थी।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

Sawan 2026 Solar Lunar Eclipse: सूर्य-चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें भारत में दिखेंगे या नहीं

भीड़ नियंत्रण के लिए की गई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव और तोड़फोड़ की थी। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो हवाई फायरिंग का सहारा लिया गया।

नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, प्रतिनियुक्त सिपाही अभिषेक कुमार पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद नियंत्रित तरीके से हवा में चार राउंड फायर किए, जिसके बाद भीड़ पीछे हटने लगी।

प्राथमिकी में दोनों ओर से फायरिंग का उल्लेख

मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में दावा किया गया है कि उपद्रव के दौरान भीड़ की ओर से भी पुलिस पर फायरिंग की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मरक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को देखते हुए जवाबी हवाई फायरिंग की गई।

फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Advertisement