CG News : मंदिर के बाहर जमकर विवाद, भाजपा से जुड़े दो पक्षों में मारपीट; VIDEO वायरल

CG News बिलासपुर। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।

तुषार पटेल ने लगाया मारपीट का आरोप

तुषार पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुराने चोरी के मामले को लेकर पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है। तुषार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Worship of Lord Shiva :  भगवान शिव की पूजा में जलाभिषेक या रुद्राभिषेक, जानिए दोनों की खासियत

Advertisement

रेहाना बेगम ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष से रेहाना बेगम ने भी रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदिर गेट पर विवाद का VIDEO वायरल

महामाया मंदिर के गेट के पास हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होता दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस घटनाक्रम के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

फिलहाल रतनपुर पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Advertisement