Young man from Venezuela arrested: ट्रम्प की सुरक्षा में सेंध की कोशिश? व्हाइट हाउस के बाहर तीन बंदूकों के साथ पकड़ा गया युवक

Young man from Venezuela arrested: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ एक वेनेजुएलाई युवक को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, 26 वर्षीय युवक के पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके दिमाग में आवाजें आती हैं, जो उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

कौन है गिरफ्तार किया गया युवक?

गिरफ्तार युवक की पहचान रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह साल 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था।

घटना गुरुवार रात करीब 11:42 बजे की है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक नीली फोर्ड एफ-150 कार खड़ी दिखाई दी। कार के अंदर युवक अकेले सो रहा था।

Advertisement

अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वे उसका हाल जानने और पूछताछ करने पहुंचे। युवक अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा था, इसलिए उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से अधिकारियों से बातचीत की। इसी दौरान उसने बताया कि उसके पास हथियार मौजूद हैं।

Mohammed Shami Retirement: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

युवक ने बताया- कुछ लोग उसे मारना चाहते थे

पूछताछ के दौरान क्रिनोस ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी। उसने बताया कि उसने उनमें से एक व्यक्ति से बंदूक छीन ली थी और उसे अपनी कार में रखे भूरे रंग के बैग में रखा था।

युवक के मुताबिक, उसने करीब एक महीने पहले कुछ हथियार खरीदे थे। वह चोरी की कार में रह रहा था और अपने पास मौजूद हथियारों को सरकार को सौंपना चाहता था।

हालांकि, अधिकारियों की तलाशी में कार से तीन हथियार बरामद हुए। इनमें AR-15 स्टाइल राइफल, MAC-10 हैंडगन और ग्लॉक 43X पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा कार से कई कारतूस भी मिले।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। खबर के मुताबिक, जनवरी में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

युवक पर लगे कई गंभीर आरोप

क्रिनोस पर बिना कानूनी अनुमति हथियार रखने और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन के राइफल और पिस्टल रखने तथा कारतूस से जुड़े तीन अलग-अलग आरोप भी लगाए गए हैं।

युवक पर बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने, चोरी करने और चोरी की संपत्ति अपने पास रखने के आरोप भी हैं। उसे सोमवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Spread the love
Advertisement