CG NEWS : नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, 6.5 लाख की फेक करेंसी जब्त

CG NEWS : कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 6 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में ही 500-500 रुपये के नकली नोट छाप रहा था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने घर पर नकली नोट छापने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारकर प्रिंटर और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

Advertisement

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ कोई बड़ा गिरोह भी जुड़ा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love
Advertisement