CG Police Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 61 इंस्पेक्टर्स के तबादले के आदेश जारी

CG Police Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का स्थानांतरण किया गया है।

निर्जला एकादशी 2026 : बिना जल व्रत से मिलता है 24 एकादशी का पुण्य, जानिए इसका धार्मिक महत्व

जारी आदेश के मुताबिक, नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे जिले शामिल हैं।

Advertisement

देखिये आदेश की कॉपी-

Spread the love
Advertisement