18 साल बाद ‘तारक मेहता’ छोड़ेंगे Jethalal’ दिलीप जोशी ने अफवाहों पर दिया साफ जवाब

Jethalal’ नई दिल्ली। टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं। इन अटकलों के बीच अब खुद दिलीप जोशी ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

करीब 18 साल से जेठालाल गड़ा के रूप में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे दिलीप जोशी ने इन खबरों को लेकर दो टूक बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल शो छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है और वे अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं।

क्या बोले दिलीप जोशी?

मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चलती रहती हैं, लेकिन हर खबर सच नहीं होती। उन्होंने कहा,

Advertisement

Tikrapara Mass Suicide Update : टिकरापारा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी

मैं अभी शो के साथ हूं और काम कर रहा हूं। शो छोड़ने को लेकर जो बातें चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

उनके इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि लंबे समय से जेठालाल को शो की पहचान माना जाता है।

2008 से निभा रहे हैं जेठालाल का किरदार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक दिलीप जोशी लगातार शो का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, संवाद बोलने का अंदाज और दयाबेन, बापूजी व तारक मेहता के साथ उनकी नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आती रही है।

जेठालाल का किरदार भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है। यही वजह है कि शो से उनके जाने की खबरें आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं।

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

यह पहला मौका नहीं है जब दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार उनके ब्रेक लेने या शो से अलग होने की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन हर बार अभिनेता ने इन्हें अफवाह बताया।

हालांकि शो में पिछले कुछ वर्षों में कई कलाकारों का बदलाव हुआ है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी लंबे समय से शो से दूर हैं, जबकि अन्य कुछ कलाकार भी अलग हो चुके हैं। इसी वजह से दर्शक जेठालाल को लेकर ज्यादा संवेदनशील रहते हैं।

फैंस ने जताई खुशी

दिलीप जोशी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जाहिर की है। कई यूजर्स ने लिखा कि “जेठालाल के बिना TMKOC की कल्पना भी नहीं की जा सकती।” वहीं कुछ फैंस ने शो में पुराने कलाकारों की वापसी की मांग भी की।

Spread the love
Advertisement