इलेक्ट्रिक कार बिक्री मई 2026: टाटा मोटर्स ने बनाया रिकॉर्ड, महिंद्रा और एमजी को पछाड़कर टॉप-5 में शामिल हुए ये दिग्गज

Electric Car Sales May 2026 Electric Car Sales May 2026
Electric Car Sales May 2026

इलेक्ट्रिक कार बिक्री मई 2026— भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग में अभूतपूर्व उछाल देखा जा रहा है। लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों के बीच आम नागरिकों का रुझान तेजी से बैटरी से चलने वाली कारों की तरफ बढ़ा है। आधिकारिक वाहन ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 के दौरान देश में कुल 26,221 इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की रिकॉर्ड खुदरा बिक्री दर्ज की गई है, जो पिछले साल मई 2025 (14,580 यूनिट्स) के मुकाबले 80 फीसदी की शानदार सालाना बढ़त को दर्शाती है। इस पूरे सेगमेंट में घरेलू दिग्गज टाटा मोटर्स का दबदबा सबसे मजबूत होकर उभरा है।

इलेक्ट्रिक कार बिक्री मई 2026: टाटा मोटर्स ने बनाया रिकॉर्ड, महिंद्रा और एमजी को पछाड़कर टॉप-5 में शामिल हुए ये दिग्गज

Electric Car Sales May 2026
Electric Car Sales May 2026

टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड तोड़ मांग, पहली बार पार किया 10 हजार का आंकड़ा

भारतीय ईवी बाजार के लीडर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने मई 2026 के दौरान एक नया इतिहास रच दिया है। निर्माता ने बीते महीने कुल 10,231 यूनिट्स की खुदरा बिक्री की है। यह पहली बार है जब कंपनी ने किसी एक महीने में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने का माइलस्टोन हासिल किया है। अगर पिछले साल यानी मई 2025 की बात करें, तो इस अवधि में कंपनी ने 5,068 यूनिट्स बेची थीं, यानी टाटा मोटर्स ने सालाना आधार पर 102% की धमाकेदार ग्रोथ दर्ज की है। बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी अब बढ़कर 39.01% हो गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल नई टियागो ईवी (MY2026 Tiago EV), पंच ईवी और नेक्सन ईवी को ग्राहकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है।

मई 2026 में देश के टॉप-5 इलेक्ट्रिक कार निर्माता

वाहन पोर्टल पर दर्ज 1 जून 2026 सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली शीर्ष 5 कंपनियों की सूची इस प्रकार है:

Advertisement

  • 1. टाटा मोटर्स (Tata Motors): घरेलू बाजार में 10,231 यूनिट्स बेचकर पहले स्थान पर कब्जा बरकरार रखा। कंपनी का मार्केट शेयर 39.01% रहा।
  • 2. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra): महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज (XEV 9S, XEV 9e और BE 6) के दम पर 6,133 यूनिट्स की अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की है और दूसरा स्थान हासिल किया है।
  • 3. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor): एमजी मोटर अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है। कंपनी ने विंडसर ईवी और कॉमेट के दम पर बीते महीने 4,936 यूनिट्स की बिक्री की।
  • 4. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki): देश की सबसे बड़ी कार निर्माता ने ईवी सेगमेंट में अपनी नई ई-विटारा (e Vitara) के साथ चौथे स्थान पर एंट्री ली है। कंपनी ने मई में 1,577 यूनिट्स की बिक्री कर 6% मार्केट शेयर हासिल किया।
  • 5. विनफास्ट (VinFast): वियतनाम की प्रमुख ईवी कंपनी विनफास्ट भारतीय बाजार में तेजी से पैर पसार रही है। मई 2026 में कंपनी 1,224 यूनिट्स बेचकर टॉप-5 की सूची में शामिल होने में कामयाब रही।

विशेषज्ञों का विश्लेषण और आधिकारिक बयान

“मई महीने के दौरान ईंधन की कीमतों में हुए संसोधनों ने ग्राहकों को ईवी अपनाने के लिए प्रेरित किया है। टाटा मोटर्स द्वारा टियागो ईवी को 6.99 लाख रुपये की आक्रामक शुरुआती कीमत पर लॉन्च करने और महिंद्रा की नई एसयूवी रेंज के आने से बाजार में यह ढांचागत बदलाव दिख रहा है। अब भारतीय कंपनियां कुल ईवी मार्केट के करीब 62% हिस्से को नियंत्रित कर रही हैं।”

आम जनता पर असर और आगे की राह

ईवी कारों की बढ़ती मांग का सीधा असर बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी दिखने लगा है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होने के कारण अब लोग पहली कार के रूप में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चुन रहे हैं। आने वाले महीनों में टाटा मोटर्स अपनी नई ‘सिएरा ईवी’ (Sierra EV) और विनफास्ट अपनी नई हैचबैक VF5 लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। ग्राहकों के लिए कम रनिंग कॉस्ट सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है।

 

Spread the love
Advertisement