मेष
दोस्तों का साथ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा कई व्यापारियों को खुश कर सकता है। अपनों के साथ खुशियां बांटेंगे। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पढ़ाई से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी।
वृषभ
अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आपकी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। किया गया निवेश फायदा देगा। परिवार पर ज्यादा हावी होने से बेकार की बहस हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा, बस काम करते समय धैर्य रखें।
कर्क
जीवन में खुशियां आएंगी। आपके विचारों को सीनियर्स पसंद करेंगे और सराहना करेंगे। ऑफिस में सहकर्मी मदद करेंगे, जिससे काम जल्दी निपटेगा। भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बचत भी कर पाएंगे। पार्टनर की बात नजरअंदाज न करें, वरना मतभेद हो सकते हैं।
सिंह
अपने शौक पूरे कर सकते हैं। किसी करीबी की सलाह से आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बड़े निवेश से बचें, नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।
कन्या
घर और ऑफिस में थोड़ा तनाव रह सकता है। पैसे को लेकर दिक्कत आ सकती है। आप आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। परिवार वाले आपकी बात समझेंगे और साथ देंगे।
तुला
शॉपिंग और घूमने का प्लान बन सकता है। दिन की शुरुआत योग-ध्यान से करें, फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, बस फिजूलखर्ची से बचें। आज परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है।
वृश्चिक
प्रियजन के साथ समय बिताएं। पैसा जल्दी कमाने की इच्छा हो सकती है। मन को शांति मिलेगी। यात्रा के योग हैं। कामकाज ठीक रहेगा। ऑफिस में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
धनु
काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके आइडिया की तारीफ होगी। व्यक्तित्व निखरेगा और मेहनत रंग लाएगी। खाली समय धार्मिक कामों में लगा सकते हैं। बेकार के विवादों से दूर रहें। कोई भी प्लान बनाते समय पार्टनर की राय जरूर लें।
मकर
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो चाहेंगे वो मिलेगा। दिन में पैसों की तंगी महसूस हो सकती है, पर शाम तक हालात सुधर जाएंगे। ऑफिस में गपशप में समय न गंवाएं। जीवनसाथी की सेहत की चिंता हो सकती है।
कुंभ
कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार देने से बचें, वापस आने में दिक्कत हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बितेगा और कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। ऑफिस में बड़े अफसरों का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है।
मीन
आराम की जरूरत है, वरना थकान हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरी चीजें समय पर मिलेंगी। सेहत ठीक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पैसे को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।