India-Nepal Relations : भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में PM मोदी ने किया भव्य स्वागत

India-Nepal Relations : नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) इन दिनों दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारतीय सेना की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। प्रधानमंत्री बालेन शाह का यह मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद पहला आधिकारिक द्विपक्षीय भारत दौरा है। इस यात्रा को भारत और नेपाल के बीच संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे। सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनके सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। समारोह में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

CG Crime : ग्राहक बनकर आया और काउंटर से सोने के झाले लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद चोरी’ कीमत 1.90 लाख रुपये

Advertisement

PM मोदी के साथ होगी अहम द्विपक्षीय बैठक

औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री बालेन शाह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम निर्धारित है। दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा।

व्यापार, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर रहेगा जोर

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, परिवहन, ऊर्जा, निवेश, सीमा पार संपर्क और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों और सहमति पत्रों का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है।

नेपाल में अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में सहयोग का मुद्दा भी बातचीत के महत्वपूर्ण विषयों में शामिल हो सकता है।

महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति से भी मुलाकात

भारत दौरे के दौरान बालेन शाह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष के सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन भी करेंगे।

Spread the love
Advertisement