PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन से BJP के सेवा संकल्प अभियान का आगाज, छत्तीसगढ़ में एक महीने तक होंगे कार्यक्रम

PM Modi Birthday 2026 : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। छत्तीसगढ़ में भी अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

CG News : छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया जा रहा रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा अनुपम संगम

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी। इसके बाद करीब एक महीने तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों और मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

Advertisement

प्रदेशभर में आयोजित होंगे सेवा कार्यक्रम

अभियान के दौरान भाजपा की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का फोकस सेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा।

छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। भाजपा संगठन ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।

Spread the love
Advertisement