गाजियाबाद में एनकाउंटर: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद मारा गया, जवाबी फायरिंग में पुलिसकर्मी भी घायल

Asad, the main accused in the Surya murder case, was killed; a policeman was also injured in the retaliatory firing. Asad, the main accused in the Surya murder case, was killed; a policeman was also injured in the retaliatory firing.
Asad, the main accused in the Surya murder case, was killed; a policeman was also injured in the retaliatory firing.

देर रात पुलिस घेराबंदी और क्रॉस फायरिंग

डिसिपि सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि हत्या के बाद से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश असद खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने कुछ साथियों से मिलने आने वाला है। वह अपने दोस्तों से मोटी रकम इकट्ठा कर गाजियाबाद से दूर भागने की फिराक में था। इस सूचना पर खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

रविवार तड़के एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, तो बाइक सवारों ने रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की। घेराबंदी सख्त देखकर असद ने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। असद की ओर से चलाई गई गोली ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को जा लगी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद को गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।

Advertisement

चिराग त्यागी हत्याकांड: गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा-एथलीट की गोली मारकर हत्या, आरोपी साथी खिलाड़ी यश खटिक गिरफ्तार

बकरीद के दिन दी थी वारदात को अंजाम

यह पूरा विवाद 28 मई को खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी में शर्मा डेयरी के पास शुरू हुआ था। कक्षा 11 के 17 वर्षीय छात्र सूर्या प्रताप चौहान को असद ने सुनियोजित तरीके से फोन करके बुलाया था। चश्मदीद दोस्तों के मुताबिक, वहां बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि असद ने सूर्या के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ चार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सूर्या ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

इस हत्याकांड के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था।

बातचीत नाकाम तो ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका: रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कड़ी चेतावनी

इलाके का माहौल और सुरक्षा व्यवस्था

इस एनकाउंटर के बाद से खोड़ा और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। चूंकि यह मामला बेहद संवेदनशील मोड़ पर था, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। पुलिस की टीमें फरार चल रहे असद के दूसरे साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

 

Spread the love
Advertisement