CG Police Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी का मौका, बस्तर फाइटर के 79 पदों पर निकली भर्ती’ 10वीं पास भी करें आवेदन

CG Police Recruitment 2026 : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बस्तर जिले में बस्तर फाइटर आरक्षक के 79 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए जिले के मूल स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि सामान्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पात्र परिवारों के उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तों के तहत पांचवीं पास होने पर भी आवेदन का अवसर मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

बस्तर फाइटर आरक्षक के 79 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 79 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत की जा रही है। इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए केवल बस्तर जिले के मूल निवासियों को आवेदन करने की पात्रता दी गई है।

CG Paddy Procurement 2026 : बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत, दोबारा मिलेगा टोकन; लेकिन दूसरी बार कैंसिल कराने पर घटेगा मौका

Advertisement

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जनजाति और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पात्र परिवारों के उम्मीदवारों को विशेष छूट के तहत पांचवीं उत्तीर्ण होने पर भी आवेदन का मौका दिया गया है। हालांकि, अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी और प्रमाण पत्रों से जुड़ी शर्तों को आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देखना चाहिए।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 2 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 12 दिसंबर 2026
  • आवेदन जमा करने का अंतिम समय: शाम 5 बजे
  • आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन

निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जगदलपुर के निर्धारित केंद्रों पर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा पंजीकृत डाक के माध्यम से भी आवेदन भेजने की सुविधा दी गई है।

आवेदन जमा करने के लिए प्रमुख केंद्रों में रिजर्व सेंटर (रक्षित केंद्र) जगदलपुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय केशलूर (परपा), लोहंडीगुड़ा और भानपुरी शामिल हैं। डाक से भेजे गए आवेदन 12 दिसंबर को शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय पहुंच जाना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे ये चरण

बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मापदंड परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को कुछ विशेष योग्यताओं के लिए बोनस अंक भी दिए जा सकते हैं।

Spread the love
Advertisement