CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अलमारी से निकाल लें स्वेटर और जैकेट’ 24 नवंबर से बदलेगा मौसम

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश तो कहीं ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। खासकर रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को सर्दी का ज्यादा एहसास होगा। ऐसे में अब लोगों को अलमारी से स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े निकालने की तैयारी कर लेनी चाहिए।

24 नवंबर से रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। तापमान गिरने का सीधा असर रात और सुबह के मौसम पर पड़ेगा। देर रात और तड़के घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड अधिक महसूस हो सकती है।

CG News : किसानों के लिए राहत की खबर, खेत-खेत पहुंची प्रशासन की टीम’ अकवान चक्रवात से खराब हुई धान की फसल का होगा सर्वे

Advertisement

दिन में सामान्य, रात में सर्दी का असर

प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर बना हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है। मौसम में इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है। दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है, लेकिन सूरज ढलने के बाद ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

सुबह के समय कोहरे का भी दिख सकता है असर

ठंड बढ़ने के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। इसका असर खासकर सुबह जल्दी यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और कम दृश्यता के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है।

Spread the love
Advertisement